भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दावा किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ा विभाजन होगा और पार्टी टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में परिवारवादी, जातिवादी और भ्रष्टाचारवादी राजनीति करने वाले दल या तो
.

कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रकाश पाल।
पढ़िए क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दैनिक भास्कर से जो कहा उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह शिवसेना का विभाजन हुआ, उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट हुई। बंगाल में भी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से लगातार लोग अलग हो रहे हैं। ये सभी व्यक्तिवादी और परिवारवादी राजनीति करने वाले दल हैं।
बोले- सपा में विभाजन होगा
प्रकाश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी भी एक परिवारवादी पार्टी है, जहां सभी बड़े निर्णय एक ही परिवार के लोग कमरे में बैठकर करते हैं। कुछ समय पहले सपा के कई विधायक टूटे थे और उनकी जानकारी के अनुसार आने वाले समय में भी कई विधायक अलग हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले सपा के भीतर बड़ा विभाजन होगा।
कांग्रेस के सहयोगी दलों ने घुसपैठियों को वोटर बनाया था पाल ने कहा कि ऐसे दल अब सिमटते जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी से बड़ी संख्या में विधायक और सांसद अलग हो चुके हैं। इसी तरह 2027 के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में भी टूट देखने को मिलेगी। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस इस गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल केवल सत्ता हासिल करने के लिए घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहते हैं और इसी कारण विभिन्न व्यवस्थाओं का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल अधिकांश दल ऐसे मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं।