Silver Rises ₹2050 to ₹2.65 Lakh; South Korea Outperforms Indian Stock Market

  • Hindi News
  • Business
  • Silver Rises ₹2050 To ₹2.65 Lakh; South Korea Outperforms Indian Stock Market

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमत में 2.5 रुपए तक का इजाफा कर सकती हैं। अभी देश में 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 758 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया और 1 किलो चांदी की कीमत 2,050 रुपए बढ़कर 2.65 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • लावा बोल्ड N2 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज बदलाव नहीं हुआ।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

1. क्रिसिल का दावा- ₹2.5 और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल: 4 बार में ₹7.5 बढ़ चुकी हैं कीमतें, खाने-पीने की चीजों के भी दाम बढ़ेंगे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमत में 2.5 रुपए तक का इजाफा कर सकती हैं। अभी देश में 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार (2 जून) को अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, अगर ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो तेल कंपनियां अपना घाटा कम करने के लिए आने वाले दिनों में कुल बढ़ोतरी को ₹10 प्रति लीटर तक ले जा सकती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची: इस साल ₹35 हजार महंगी हुई, सोना आज ₹758 बढ़कर ₹1.56 लाख हुआ

सोने-चांदी के दाम में 2 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 758 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,050 रुपए बढ़कर 2.65 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. भारतीय शेयर बाजार को साउथ कोरिया ने पीछे छोड़ा: AI में तेजी से मार्केट कैप ₹475 लाख करोड़ हुआ, भारत की वैल्यू ₹456 लाख करोड़

साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पीछे छोड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इसकी बड़ी वजह चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के दम पर लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं।

ब्लूमबर्ग के अनुसार इस साल साउथ कोरिया की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गई है। वहीं, भारतीय शेयर बाजार की मार्केट कैप घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (करीब 456 लाख करोड़ रुपए) रह गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. वेदांता ग्रुप के मुंबई-दिल्ली दफ्तरों पर ED की रेड: फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप; ₹74,000 करोड़ के कर्ज वाली पैरेंट कंपनी को पेमेंट किया था

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार, 2 जून को दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई ग्रुप के मुंबई और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर की गई।

ED की कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी हुई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी अपने कारोबार को 5 अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने (डिमर्जर) की प्रक्रिया पर काम कर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सेंसेक्स 383 अंक चढ़कर 74,650 पर बंद हुआ:निफ्टी में भी 101 अंक की तेजी रही, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में 2 जून को बढ़त रही। सेंसेक्स 383 अंक की तेजी के साथ 74,650 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 101 अंक की बढ़त रही, ये 23,484 पर बंद हुआ। आज IT, FMCG और ऑटो शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

मंगलवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.