कानपुर में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंन्द्रा पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम में अपने जीवन को लेकर मंच पर अनुभव साझा किए। साथ ही मंच पर “चुरा के दिल मेरा” गाने पर थिरकने लगीं। फिक्की फ्लो के इस वार्षिक आयोजन में मह
.

चुरा के दिल मेरा सांग पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी थिरकती हुई।
मंगलवार देर रात कोठारी चौराहे के पास एक होटल में फिक्की फ्लो चैप्टर के वार्षिक ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। “स्पॉटलाइट लेगेसी, लीडरशिप एंड लाइट्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को आमंत्रित किया गया। शिल्पा शेट्टी ने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और आधुनिक नेतृत्व व फिटनेस को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के जीवन में कई ऐसे दौर आते हैं, जब उन्हें बहुत मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, लेकिन संघर्ष से निकलकर ही सफलता का रास्ता बनता है। शिल्पा शेट्टी मंच पर आते ही “चुरा के दिल मेरा” गीत पर थिरकते हुए मुस्कुराने लगीं। कार्यक्रम में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। साथ ही एक पैनल चर्चा भी हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के साथ संवाद ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

फिक्की फ्लो कार्यक्रम की तस्वीरें।
चेयरपर्सन कृति श्राफ ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान FICCI FLO कानपुर ने 91 कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे 18,363 महिलाओं को लाभ पहुंचा। इससे रोजगार के अवसर, कौशल विकास और व्यक्तिगत व पेशेवर विकास को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा, “जब महिलाओं को सही अवसर, कौशल और आत्मविश्वास मिलता है, तो वे सिर्फ अपना जीवन ही नहीं बदलतीं, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी आगे बढ़ाती हैं।” कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट चेयर Neha Garg के नेतृत्व में किया गया। उनकी टीम में किरण अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, नम्रता गर्ग, स्वैंकी गुप्ता, श्रुति चांदक, वर्तिका रूइया, नेहा अस्थाना, अपूर्वा गुप्ता, रोली गुप्ता, श्वेता माहेश्वरी और निकेता राठी शामिल रहीं।