मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 29 जून को मुरादाबाद के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मुरादाबाद को 365.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलाव
.


मुख्यमंत्री के 29 जून को प्रस्तावित मुरादाबाद दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इस दौरे पर मुख्यमंत्री जिले को कुल 365.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 अहम विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 136.15 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जबकि 229.35 करोड़ रुपये की लागत वाली 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे में मुरादाबाद की तीन प्रमुख विधानसभाओं पर विकास की बारिश होगी। आंकड़ों के मुताबिक, मुरादाबाद नगर विधानसभा को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जहां कुल 237.88 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है।
देखिए ये 3 तस्वीरें



इसमें 84.06 करोड़ रुपये के 13 कार्यों का लोकार्पण और 153.82 करोड़ रुपये के 11 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। वहीं, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को 105.74 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें 39.60 करोड़ के 9 लोकार्पण और 66.14 करोड़ के 18 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, मुरादाबाद देहात क्षेत्र के लिए भी 21.88 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इनमें 12.49 करोड़ की 4 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9.39 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का मिनट टु मिनट प्रोग्राम
29 जून 2026
1:10 बजे दोपहर- सर्किट हाउस हैलीपेड
1:20 बजे दोपहर से 1:50 बजे सर्किट हाउस में (समय आरक्षित)
2:0 बजे से 3:30 बजे तक- सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा।
3:30 बजे दोपहर से 4:30 बजे तक- मुरादाबाद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा।
4:45 बजे से 5:45 बजे तक- मुरादाबाद सदर, मुरादाबाद देहात, कुंदरकी विधानसभाओं, नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास एवं जनसभा।
6:0 बजे से 6:30 बजे तक- गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण।
6:45 बजे सर्किट हाउस मुरादाबाद- (आरक्षित एवं रात्रि विश्राम)
दिनांक 30 जून 2026
प्रात: 10 बजे – सर्किट हाउस मुरादाबाद से प्रस्थान।