![]()
कौशांबी के शाहजादपुर गांव में घर के सामने दीवार बनाने से रोकने पर एक महिला और उसके देवर से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोमवार दोपहर को वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो और पीड़िता की शिकायत पर छुट्टी पर आए एक सिपाही समेत तीन पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शाहजादपुर की ज्ञानमती मौर्य ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उनके पड़ोसी रामू मौर्य, सुनील मौर्य और श्यामू मौर्य उनके घर के सामने दीवार बना रहे थे। रामू मौर्य औरैया जिले में सिपाही है।ज्ञानमती ने दीवार बनाने से रोका तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे और उनके देवर अजय से मारपीट की। इसमें दोनों को चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद ज्ञानमती ने कोखराज थाने में शिकायत दर्ज कराई। सोमवर को अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर सिपाही रामू समेत तीन पर केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
Source link
दीवार बनाने से रोकने पर महिला और देवर से मारपीट:कौशांबी में छुट्टी पर आए सिपाही समेत 3 पर केस दर्ज, वीडियो आया सामने