![]()
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का सोमवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज आगमन हो रहा है। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेलियरगंज से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह तैयारियां की हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से बड़े स्तर पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रोहित मिश्रा के साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला प्रयागराज पहुंचने की तैयारी है। जगह-जगह फूल-मालाओं से होगा स्वागत रोहित मिश्रा के स्वागत के लिए तेलियरगंज से लेकर भाजपा कार्यालय तक कई स्थानों पर कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जगह-जगह फूल-मालाएं और स्वागत के लिए अन्य तैयारियां की गई हैं। कुछ स्थानों पर क्रेन के जरिए बड़ी फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत करने की भी तैयारी है। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहे हैं रोहित रोहित मिश्रा का इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से भी जुड़ाव रहा है। वह वर्ष 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद संगठन में भी उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। जुलाई 2026 में उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रयागराज उनका पहला दौरा है। इसे लेकर स्थानीय भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उनके स्वागत के लिए कई स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी की गई है।
Source link
भाजयुमो अध्यक्ष रोहित मिश्रा का आज प्रयागराज में प्रथम आगमन:जगह-जगह स्वागत की तैयारी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहे हैं रोहित