Raina on Dhonis IPL 2026 Retirement: Body is Weak

स्पोर्ट्स डेस्क38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के IPL से रिटायरमेंट पर अपडेट दिया है। वे सोमवार को चेन्नई-हैदराबाद मैच के दौरान धोनी के साथ थे।

39 साल के रैना ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा- ‘मैंने उससे कहा कि IPL 2026 को मिस्ड कॉल मान लो। इसका कोई मतलब नहीं है। तुम्हें अगले साल वापस आना होगा।’

रैना ने आगे कहा- ‘उसने कहा कि मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है। मैंने उससे कहा कि हम यह मानने वाले नहीं हैं। तुम्हें अगले साल खेलना है।’

रैना ने कहा- ‘यह उनका निजी फैसला है, लेकिन मुझे लगता है कि वे सकारात्मक है। टीम भी फिर से अच्छी लय में आ रही है।’

रैना और धोनी की यह फोटो CSK ने पोस्ट की।

रैना और धोनी की यह फोटो CSK ने पोस्ट की।

CSK ने धोनी और रैना की फोटो X पर पोस्ट की स्टेडियम पहुंचे, रैना को गले लगाया

पिछले कुछ दिनों में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया कि धोनी 18 मई को अपने घरेलू फैंस के सामने अपना आखिरी IPL मैच खेलने वाले हैं। मैच के दिन धोनी चेपॉक स्टेडियम तो पहुंचे। वे इनिंग ब्रेक के दौरान मैदान पर आए। सुरेश रैना को गले भी लगाया। इतना ही नहीं, टीम के साथ फोटो खिंचवाई और मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन भी किया। लेकिन रिटायरमेंट अनाउंस नहीं किया।

रैना को गले लगाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी।

रैना को गले लगाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी।

इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

————————————————————

धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.