![]()
फर्रुखाबाद की जहानगंज थाना पुलिस ने 30 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। उस पर 1996 में नगदी और घड़ी लूटने का मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया गया 1 सितंबर 1996 को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी मोहम्मद फयाज खां ने थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था गांव निवासी नाहिद और दो अज्ञात ने तमंचा दिखाकर साढ़े ₹10000 और घड़ी को लूट लिए हैं। पुलिस विवेचना में रामवीर का नाम सामने आया। विवेचना में नाम सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कई ठिकानों को बदला। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जाती रही। न्यायालय द्वारा भी सम्मन नोटिस आदि जारी हुए। बाद में धारा 82 की भी कार्रवाई की गई। वहीं नवंबर 2023 में इसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। बाद में न्यायालय से त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए। बताया गया शुक्रवार की सुबह आरोपी को फिरोजाबाद जनपद के एका से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया आरोपी की पत्नी की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। ऐसे में आरोपी बच्चों को लेकर नोयडा चला गया। करीब 4 वर्ष पूर्व वह लौटा और फिरोजाबाद जनपद के एका में रहने लगा। पुलिस को उसकी तलाश थी। मुखबिर के आधार पर पुलिस ने उसे एका से गिरफ्तार कर लिया।
Source link
30 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार:1996 में दर्ज हुआ था केस, फर्रुखाबाद पुलिस ने पकड़ा