बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार जीजा-साले की मौत:उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो पेड़ से टकराई, हादसे में दो घायल


बाराबंकी में सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दरियाबाद-सफदरगंज मार्ग पर नूरगंज पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा एसडीएम के अर्दली की निजी गाड़ी से हुआ। जीजा-साले की हुई मौत शुक्रवार रात 8 बजे मृतकों की पहचान कमोली निवासी शिव कुमार (45) और मुरादाबाद थाना रुदौली, अयोध्या निवासी शिव प्रसाद (40) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। जानकारी के अनुसार, दोनों कमोली से दवा लेने बाराबंकी जा रहे थे। जानवर सामने आने की बात शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नूरगंज पेट्रोल पंप के पास बोलेरो के सामने अचानक जानवर आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई। इसके बाद पेड़ से भिड़कर गड्ढे में पलट गई। ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा था बोलेरो पर बोलेरो पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ है और शासन का लोगो भी बना है। वाहन संख्या UP 32 MW 2694 को लेकर बताया गया कि यह सिरौलीगौसपुर एसडीएम के अर्दली रामाशीष की निजी गाड़ी है। हादसे के समय वाहन उनका बेटा चला रहा था। राहगीरों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। लखनऊ में इलाज के दौरान शिव कुमार की मौत हादसे में अकबरपुर दरियाबाद निवासी सैदु (50) समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। दोनों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले जाया गया। शिव कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल हादसे के समय वहां से गुजर रहे सीएचसी सिरौलीगौसपुर के चिकित्सक डॉ. देव प्रताप सिंह ने घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी मदद से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। SDM और पुलिस मौके पर पहुंचे सूचना पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *