पिता ने बेटों पर लगाया मारपीट-संपत्ति कब्जाने का आरोप:SP ऑफिस पहुंचकर दी शिकायत; कहा- घर से निकालकर फर्जी केस में फंसाया


मैनपुरी में बेटों पर मारपीट, बदसलूकी और संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए धर्मेंद्र कुमार दुबे मंगलवार शाम करीब 4 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पिछले करीब छह महीने से उनके बेटे उन्हें और उनकी पत्नी को परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने बेटों पर घर से निकालने और उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। छह महीने से मारपीट और बदसलूकी का आरोप धर्मेंद्र दुबे के मुताबिक, उनके बेटे मकान और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर पिछले करीब छह महीने से उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट और बदसलूकी की जा रही है। आरोप है कि बेटों ने दोनों को घर से भी निकाल दिया है। संपत्ति पर कब्जे से इलाज का खर्च जुटाना मुश्किल पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेटों ने उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। इससे बुजुर्ग दंपती के सामने खाने-पीने और इलाज तक की परेशानी खड़ी हो गई है। धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज आगरा में चल रहा है। संपत्ति पर कब्जे के कारण इलाज का खर्च जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। भांजे से प्लॉट के नाम पर 10 लाख लेने का आरोप धर्मेंद्र दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटों ने अपने भांजे से प्लॉट देने के नाम पर 10 लाख रुपए लिए थे। अब न तो प्लॉट की रजिस्ट्री की जा रही है और न ही रकम वापस की जा रही है। पैसे वापस मांगने पर विवाद और बढ़ गया। बेटों पर फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटों ने उनके और उनके भांजे के खिलाफ उल्टा फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। उनका कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद मामले में सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे पुलिस को पैसे देकर मामला दबा देते हैं। एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग धर्मेंद्र दुबे ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कथित फर्जी मुकदमे को निरस्त कराने, आरोपी बेटों के खिलाफ कार्रवाई करने और भांजे के 10 लाख रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *