.
पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस में बदलाव के बाद नाराजगी से जुड़ी रही। इससे पूर्व CM चरणजीत चन्नी, सांसद सुखजिंदर रंधावा और चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी नाराज दिखे। इससे पार्टी में 2027 के चुनाव से पहले बगावत की संभावना बन गई है।
दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…
इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
सबसे पहले आज की टॉप 5 खबरें
1. एयरपोर्ट पर ₹1 करोड़ का सोना पकड़ा, जूतों में छुपाया था

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। इसके साथ महिला समेत 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों पेस्ट और कड़े-चेन में छुपाकर सोना ला रहे थे। एक पैसेंजर ने जूते में सोने का पिस्ट छिपा रखा था। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीमों ने ये कार्रवाई की।
कस्टम अधिकारी के मुताबिक बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है। सोने के साथ पकड़े गए यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिसया गया है। विभाग ने ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
अफसरों के मुताबिक UAE के शारजाह-दुबई जैसे शहरों में सोना भारत के मुकाबले सस्ता होता है। भारत में आने पर ऊंची इंपोर्ट ड्यूटी लगने से तस्करों को बड़ा मुनाफा मिलता है। इसी कीमत के अंतर का फायदा उठाने के लिए वे यात्रियों के जरिए पंजाब समेत भारत में अवैध रूप से सोना पहुंचाते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
2. कांग्रेस में बगावत के आसार, चन्नी ने मीटिंग बुलाई, रंधावा ने चुप्पी साधी, मनीष तिवारी भी नाराज

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किए बदलाव को लेकर कांग्रेस में बगावत के आसार बन गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और सांसद सुखजिंदर रंधावा अमरिंदर राजा वड़िंग के प्रधान पद में बदलाव न होने से नाराज हैं। यही वजह है कि दोनों नेताओं ने अभी तक हाईकमान से पद मिलने के बाद धन्यवाद तक नहीं कहा।
यहां तक कि सोशल मीडिया पोस्ट तक नहीं डाली। चन्नी ने तो घर में समर्थकों की मीटिंग बुला ली है। कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक पार्टी के करीब 10-15 बड़े नेता नई टीम बनने के बाद ज्यादा नाराज हैं। वह ठीक उसी तरह वड़िंग के खिलाफ कैंपेन चला सकते हैं जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के लिए 2021 में नवजोत सिद्धू ने चलाई थी।
इस नाखुशी की बड़ी वजह कांग्रेस का ट्रेंड है, जिसमें पंजाब में CM चेहरा न होने पर ज्यादातर प्रधान पद वाले नेता को ही बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री बनाया जाता है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, मेयर रात 2 बजे पंपिंग स्टेशन पहुंची पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री होते ही गर्मी से राहत मिली है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज (2 जुलाई) से अगले 6 दिन पूरे राज्य में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ का तापमान 5.8 डिग्री की गिरावट के बाद 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
लुधियाना में मानसून ने बुधवार रात 1 बजे दस्तक दी। इसके साथ ही तेज बारिश होने लगी। इसका पता चलते ही मेयर इंद्रजीत कौर रात 2 बजे जलभराव का जायजा लेने पहुंच गईं। उन्होंने 2 पंपिंग स्टेशन और जीटी रोड पुली पर बुड्ढा दरिया का फ्लो चेक किया। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी है कि पंपिंग स्टेशन 24 घंटे चलाए जाएं, ताकि शहर में वाटर लॉगिंग न हो (पढ़ें पूरी खबर)
4. निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया, बोला- लड़के गे बन रहे

पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक नए विवाद से फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है।
इस दौरान निहंग ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी रीलों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी, जबकि मेड संधू ने खुद में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा शेयर कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। वायरल बातचीत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
निहंग ने आर्टिस्ट मेड संधू को गे जैसे पहनावे से दूरी बनाने को कहते हैं। वो कहते हैं कि कई युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इससे वो भी गे बनने की चाह रखने लगते हैं। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग सामने आई है (पढ़ें पूरी खबर)
5. एक हफ्ते सियासी कार्यक्रमों से दूर रहेंगे CM भगवंत मान सीएम भगवंत मान एक हफ्ते तक राजनीतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे। वह गुरूवार को बेंगलुरु में विपश्यना के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे निजी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहकर प्राकृतिक उपचार, योग, ध्यान और विशेष आहार योजना के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। जरूरत के अनुसार उपचार और डाइट प्लान में बदलाव किया जा सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों, प्रशासनिक बैठकों और सरकारी गतिविधियों में व्यस्त रहे। लगातार यात्राओं और व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्हें थकान की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने एक सप्ताह का स्वास्थ्य कार्यक्रम तय किया है (पढ़ें पूरी खबर)
6. नाबालिग की कृपाण मारकर हत्या तरनतारन में मोमोज खा रहे एक नाबालिग लड़के की कृपाण मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसे बचाने आए उसके छोटे भाई को भी घायल कर दिया। भाई को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि हमलावर भी इन्हीं किशोरों के क्लासमेट हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमलावरों ने आत्मघाती हमला किया।
पुलिस ने मृतक किशोर के पिता के बयान पर तीन हमलावरों को नामजद किया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. अगस्त में PM नरेंद्र मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। हालांकि, दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
इससे पहले 1 फरवरी को पीएम जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। यहां उन्होंने माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोआबा क्षेत्र में दलित वोटर्स को साधने के लिए भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना गया था।
अब विदेश से खबर…
8. USA में पंजाबी बच्चों को जन्म लेते ही नागरिकता मिलेगी

अमेरिका में हर साल पैदा होने वाले 8 हजार बच्चों को जन्म लेते ही USA की नागरिकता मिलेगी। यह राहत अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी है। जिन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वह फैसला रद्द कर दिया है, जिसमें ट्रम्प ने जन्म के वक्त नागरिकता न देने की बात कही थी। यह फैसला देते हुए अमेरिकी जज जॉन रॉबर्ट्स ने कहा कि अमेरिका की धरती पर जन्म लेने वाला हर बच्चा संविधान के 14वें संशोधन के तहत नागरिक है।
इस फैसले से अवैध रूप से रहे पंजाबी समुदाय के साथ सभी NRI पंजाबियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस फैसले से अवैध रूप से या अस्थायी वीजा पर रह रहे पंजाबी माता-पिता के अमेरिका में जन्मे बच्चों को अब पूर्ण नागरिकता का अधिकार मिल गया है।
हर साल पंजाबी माता-पिता के अमेरिका में करीब 8 हजार बच्चे जन्म लेते हैं। अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 से 2024 तक एशियन मूल की माता-पिता की संख्या 66 हजार के करीब है। यहां सालाना 8 हजार के करीब भारतीय मूल के बच्चे जन्म लेते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या पंजाबी समुदाय के बच्चों की है (पढ़ें पूरी खबर)
खबर जरा हटके
9. ‘मैं आपका दामाद बोल रहा हूं’..कह ₹8.25 लाख ठगे

जालंधर में एक शातिर ठग ने दामाद बनकर बुजुर्ग महिला को ठग लिया। उसने महिला के दामाद की हूबहू आवाज निकाली। जिसमें उसने कहा कि मां जी, मैं आपका दामाद ही बोल रहा हूं। इसके बाद बहाने से बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारियां ले लीं। फिर ट्रांजैक्शन लिंक के जरिए धीरे-धीरे 8.25 लाख रुपए निकाल लिए।
महिला पूनम ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। बेटी की शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेली रहती है। 8 मई को उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। सामने वाला हूबहू उसके दामाद की आवाज में बात कर रहा था। इसी वजह से उसे पहले शक नहीं हुआ।
मगर, जब उसने फोन काटा और स्क्रीन देखी तो उसमें अकाउंट से रुपए निकलने के कई मैसेज आए हुए थे। इससे उसे समझ आया कि दामाद बने ठग ने बात करते-करते ही उससे ठगी कर ली। जिसके बाद उसने अपने दामाद को फोन किया तो ठगी की बात कन्फर्म हो गई। फिर उसने पुलिस को शिकायत दी (पढ़ें पूरी खबर)
कल क्या खास होगा?
10. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की समर्थकों से मीटिंग -पंजाब कांग्रेस का प्रधान न बनाए जाने से नाराज -जालंधर से सांसद, प्रधान पद के लिए फाइनल माने जा रहे थे। -अमरिंदर राजा वड़िंग को 2027 चुनाव के लिए प्रधान बनाने के पक्ष में नहीं।
(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)