गांधी, शास्त्री व मसूरिया दीन पासी की जयंती मनाई:कांग्रेस कार्यालय में वक्ता बोले- आज भी प्रासंगिक हैं बापू के विचार


प्रतापगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने तीनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी; उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा ने शास्त्री जी की सादगी और उनके ‘जय जवान-जय किसान’ नारे को प्रेरणादायी बताया। वहीं, नगर अध्यक्ष मो. इश्तियाक ने वंचितों की आवाज बुलंद करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी के योगदान को याद किया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में वेदान्त तिवारी, काशी नारायण मिश्रा, मकरंद शुक्ला, रवि भूषण सिन्हा, विजय प्रताप त्रिपाठी, मासूम हैदर, सुरेश कुमार सरोज और मोहम्मद वसीम सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *