![]()
पंजाब में चुनाव से करीब 3 महीने पहले कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दिल्ली में राहुल गांधी को प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया है। राहुल से 10 जनपथ में उनके घर पर मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में इस्तीफे नहीं लिए जाते बल्कि चिट्ठी जारी कर थैंक्स कर दिया जाता है। राजा वड़िंग ने बहुत नपे-तुले शब्दों में मीडिया से बात की। हालांकि इस दौरान वह प्रधानगी छीने जाने से मायूस दिखे। उन्होंने अपनी मायूसी छिपाते हुए कहा कि मैं हमेशा खुश रहता हूं। वड़िंग ने ये भी कहा कि मैंने राहुल गांधी को पंजाब में चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिन के लिए छुट्टी लेनी चाहिए। वहीं राजा वड़िंग ने प्रभारी सचिन पायलट को लेकर सवाल उठाए। वड़िंग ने कहा कि मुझे पक्का नहीं लेकिन सचिन पायलट को लगा होगा कि मुझे हटाना चाहिए। वड़िंग ने ये भी कहा कि वे सिर्फ एक बार सचिन पायलट को मिले, जो सिर्फ दिल्ली में जन्मदिन की बधाई के लिए थी। इसके बाद चंडीगढ़ धरने में 2 घंटे के लिए साथ रहे। राहुल से मुलाकात के बाद वड़िंग की 3 अहम बातें वड़िंग ने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर खुद को पूर्व प्रधान लिख दिया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस हाईकमान ने उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है। वहीं नए प्रधान की दौड़ में संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी रेस में है। इसके अलावा विधायक परगट सिंह, सुख सरकारिया और सांसद गुरजीत औजला के नाम पर भी चर्चा हुई है। वड़िंग और राहुल गांधी की मुलाकात के बाद नए प्रधान का भी ऐलान हो सकता है। 4 पॉइंट्स में जानिए, कैसे हुआ राजा वड़िंग को बदलने का फैसला हिंदू चेहरे से भाजपा को घेरने की तैयारी पार्टी सोर्सेज के मुताबिक, विजयइंदर सिंगला के नाम पर राहुल गांधी ने भी अपनी सहमति दी है। दरअसल, राहुल गांधी देशभर में उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव से पहले राम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण पर एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रहे हैं, ताकि हिंदू वोट को भाजपा से दूर किया जा सके। क्या कहते हैं एक्सपर्ट जानिए…
Source link
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को इस्तीफा सौंपा:राजा वड़िंग बोले- सचिन पायलट को लगा होगा, मेरी छुट्टी करनी चाहिए; चुनाव से किनारा कर सकते हैं