![]()
इटावा में कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार सुबह 11 बजे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे। सत्य और अहिंसा को जीवन में अपनाने की अपील डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सादगी, सत्य, अहिंसा और त्याग का उदाहरण है। उन्होंने अहिंसा को अपना प्रमुख अस्त्र बनाकर दुनिया को नई राह दिखाई। डीएम ने कहा कि गांधी जी दूसरों की पीड़ा को समझते थे और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहते थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अहंकार और स्वार्थ की भावना से दूर रहना चाहिए। हर व्यक्ति के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए। शास्त्री का जीवन भी प्रेरणादायी डीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार समाज में शांति, सद्भाव और मानवता की भावना मजबूत करने में मदद करते हैं। छात्राओं ने पेश किया रघुपति राघव कार्यक्रम में जीआईसी की छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत प्रस्तुत किया। प्रस्तुति से कार्यक्रम का माहौल भावपूर्ण हो गया। अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उपजिलाधिकारी न्यायिक श्वेता मिश्रा, उप जिलाधिकारी राकेश, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीबी अस्पताल में कैम्प का उद्घाटन कार्यक्रम के बाद डीएम ने टीबी अस्पताल में आयोजित टीबी कैम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने टीबी और कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों को फल वितरित किए। मरीजों को समय से उपचार कराने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
Source link
कलेक्ट्रेट में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, डीएम ने दिलाई शपथ:विचार गोष्ठी में सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश दिया