प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सर्विस रोड पर खेल रहे बच्चे को कार सवार कुचलता हुआ फरार हो गया जिसमें तीन वर्षीय मासूम अभिषेक की मौत हो गई। बताया गया कि बच्चा रोड पर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार कार पीछे से आई बिना ब्रेक लगाए बच्चे क
.
देखें तस्वीर..

तेज रफ्तार कार पीछे से आई बिना ब्रेक लगाए बच्चे को कुचलते हुए निकल गयी।

जिसके बाद पीछे से एक मासूम दौड़ कर आया और गोद में उठाकर भागा।

घटना के बाद दूसरा मासूम गोद में लेकर जाता दिखा जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोग।
घटना शुक्रवार दोपहर की है जिसका CCTV विडियो सामने आया है VIDEO के अनुसार झूंसी के सर्विस रोड पर दो तीन बच्चे जा रहे थे और आपस में खेलने के दौरान एक बच्चा जिद करके रोड पर लेट गया इस दौरान पीछे से आ रही कार ने सीधा बिना ब्रेक लगाए बच्चे को कुचलते हुए निकल गया और रुका भी नहीं। जिसके बाद पीछे से एक मासूम दौड़ कर आया और गोद में उठाकर ले गया। बाद में आस पास लोग इकट्ठा हो गए हॉस्पिटल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।