Pratapgarh Police Push Start Scort Vehicle; Video Surfaces

मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में प्रभारी मंत्री के दौरे के दौरान एक पुलिस स्कॉर्ट वाहन खराब हो गया। यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे लक्ष्मणपुर विकासखंड के देवली गांव में हुई, जब मंत्री गौशाला का निरीक्षण कर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिला गांव से निकलते समय स्कॉर्ट में शामिल पुलिस वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन को धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया।

3 तस्वीरें देखिए-

काफी मशक्कत के बाद गाड़ी चालू हो सकी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वाहन खराब होने के कारण काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी की गाड़ियां भी लगभग पांच मिनट तक मौके पर खड़ी रहीं। बाद में स्थिति सामान्य होने पर काफिला आगे बढ़ गया।

इस घटना ने पुलिस वाहनों के रखरखाव और उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *