PM Modi Instagram Video Controversy

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Instagram Video Controversy | Abhijeet Dipke Questions Case Withdrawal

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर उन छात्रों को माफ करने की बात कही है, जिन्होंने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया है कि क्या सरकार प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले भी वापस लेगी।

दिपके ने पीएम मोदी के वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि क्या वे सिर्फ रील पर ही माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे। पीएम मोदी ने एक हफ्ते में पांचवीं बार इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया है। वे युवाओं तक पहुंचने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।

पीएम ने वीडियो में क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में उन वायरल वीडियो पर बात की, जिनमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से गाली दी गई और उनकी दिवंगत मां को भी निशाना बनाया गया।

पीएम ने आगे कहा कि गाली देने से कुछ हल नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि छात्रों को सजा देना, अदालती कार्यवाही में उलझाना या परेशान करने से स्थिति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि वे उन्हें माफ करना चाहते हैं और गुमराह युवाओं को सही रास्ता दिखाना चाहते हैं।

नोएडा के छात्र पर दर्ज हुआ था केस

यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब नोएडा के एक किशोर पर जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में अनियमितताओं को लेकर हुए लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *