गहमर के ट्रिपल मर्डर गैंग सदस्य पर गुंडा एक्ट:8 महीने पुराने हत्याकांड से जुड़ा है मामला, अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की तैयारी


गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र में आठ महीने पहले हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़े ‘हत्यारा गैंग’ डी-154 के एक सक्रिय सदस्य के खिलाफ पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, खेलू राय पट्टी निवासी अमित सिंह पुत्र अरविंद सिंह एक शातिर अपराधी है, जो संगठित गिरोह बनाकर हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देता है। क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने गैंग नंबर डी-154 को ‘हत्यारा गैंग’ के रूप में पंजीकृत किया है। सक्रिय सदस्य शैलेश सिंह पर हुई कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गहमर नंद कुमार तिवारी की रिपोर्ट तथा क्षेत्राधिकारी जमानियां और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की संस्तुति के आधार पर गैंग के सक्रिय सदस्य शैलेश कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, निवासी खेलू राय पट्टी, गहमर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की तैयारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में गैंग से जुड़े अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *