गुवाहाटी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के दो दिन के दौरे पर हैं। आज दूसरा दिन पीएम 23,550 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के मुताबिक 14 मार्च को सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री सिलचर में भूमि पूजन करेंगे और करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।
अपने असम दौरे के पहले दिन 13 मार्च को पीएम ने 24,250 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार असम के लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा है।

पीएम बोले- कांग्रेस की गलत नीतियों ने इस राज्य को नुकसान पहुंचाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के पहले दिन गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों ने इस राज्य को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि बाहरी देशों के युद्ध की वजह से हमारे किसानों पर असर पड़ता है।
पीएम ने कहा कि हमने कृषि को बाहरी संकट से बचाने के लिए आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन दिया है। कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वो किसी भी स्थिति देश के लिए ईमानदार नहीं है। मोदी ने कहा कि आज युद्ध की स्थिति में कांग्रेस केवल गलत प्रचार करने में जुटी है।
पीएम ने चाय किसानें के लिए कहा कि टी-गार्डन के किसानों का सम्मान करना मेरे लिए कर्ज चुकाने जैसा है। आपकी चाय बेचकर मैं पीएम बन गया। मां कामाख्या देवी ने मुझे चाय बागान के लोगों का कर्ज चुकाने का मौका दिया है।

पीएम की स्पीच की 7 बड़ी बातें…
- सरकार ने UPI के जरिए किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे। पैसे जमा होने का मैसेज किसानों के मोबाइल पर भी पहुंच गया। दुनिया के कई विकसित देशों में भी इतनी तेज व्यवस्था नहीं है।
- NDA सरकार के लिए किसानों का हित सबसे महत्वपूर्ण है। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के 10 साल में किसानों को करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए MSP के रूप में मिले।
- NDA सरकार के समय में किसानों को 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा MSP मिल चुका है। यूरिया के लिए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा सब्सिडी दी है ताकि किसानों पर बोझ न पड़े।
- कांग्रेस ने किसानों और रिफाइनरी विकास के लिए ज्यादा काम नहीं किया। आज कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है।
- कांग्रेस झूठे वादों की दुकान है। एक वादे के साथ चार झूठ गिफ्ट में देती है। वहीं, आपके सामने बीजेपी का सफल मॉडल है। 2003 में जब दिल्ली में एनडीए सरकार थी। अटल जी के नेतृत्व में सच्चाई और ईमानदारी से काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
- कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने पिछले कुछ दशकों में भारी कठिनाइयों का सामना किया है। इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज बोडोलैंड शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज असम शांति और प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहा है।
- आज मैं आपसे आग्रह करने आया हूं कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को कड़ी से कड़ी सजा दीजिए। स्पष्ट संदेश दीजिए कि घुसपैठियों के लिए अमस में कोई जगह नहीं है।

पीएम किसान सम्मान निधी की 22वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश भर के 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत योग्य किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपए मिलते हैं।
उन्होंने कहा, अभी कुछ देर पहले ही, लाखों किसानों के खातों में एक संदेश पहुंचा है। ये वही किसान भाई-बहन हैं, जिनमें से ज्यादातर के पास 2014 से पहले न तो मोबाइल फोन था और न ही बैंक में कोई खाता। आज, अब तक ऐसे लाखों किसानों के खातों में 4 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं।
4 तस्वीरों में देखें उद्घाटन…

पीएम को स्मृति चिह्न देकर असम सीएम ने सम्मानित किया।

पीएम ने चाय बागानों के किसानों को पट्टे सौंपे।

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधी की किश्त जारी की।

पीएम ने कार्यक्रम स्थल पर एक्जिबीशन को भी देखा।
कोकराझार में खराब मौसम के कारण प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन
प्रधानमंत्री अपने दौरे के पहले दिन सबसे पहले कोकराझार जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा रद्द हो गया। इसकी वजह से पीएम ने कोकराझार के 4570 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली उद्घाटन किया।
पीएम ने ऑनलाइन ही कोकराझार के लोगों को संबोधित भी किया। इसी के साथ नॉर्थ ईस्ट के लिए तीन नई ट्रेनों की शुरुआत भी की। दो दिन में पीएम असम में कुल 47,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम ने X पर लिखा- राज्य की NDA सरकार तारीफ के काबिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में चाय किसानों को पट्टा वितरण को लेकर लिखा कि ये न्याय और सम्मान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम। मैं इसके लिए असम में NDA सरकार की तारीफ करता हूं। हमें चाय बागान परिवारों की मेहनत पर गर्व है और हम हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करेंगे।
—————–
ये खबर भी पढ़ें…
PM बोले-कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे:उन्हें विकास नहीं दिखेगा; तमिलनाडु में कहा-वेस्ट एशिया मामले ने सबपर असर डाला, पैनिक होने की जरूरत नहीं

PM नरेंद्र मोदी 11 मार्च को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर थे। उन्होंने एर्नाकुलम के कोच्चि में ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके दौरान प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के युवराज को यह नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कमाल कर रहे हैं। जो व्यक्ति अपने छोटे दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास कभी नहीं दिखेगा। वहीं, तमिलनाडु में कहा कि वेस्ट एशिया ने सभी पर असर डाला है। हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी पर भरोसा करते हैं। पैनिक होने की और अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
