Officials, Public Target 34.39 Lakh Saplings

सुशील सिंह | मऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से रविवार, 12 जुलाई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बृहद वृक्षारोपण महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अभियान में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, छात्र-छात्राएं, युवा और आम नागरिक मिलकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण करेंगे।

जिलेभर के सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान के तहत 34.39 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें वन विभाग 15.54 लाख और ग्राम विकास विभाग 13 लाख पौधे लगाएगा, जबकि शेष पौधरोपण अन्य विभागों एवं संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

ग्राम सभाओं में लिया जाएगा हरित ग्राम का संकल्प

जिला पंचायत राज अधिकारी किरण वर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राम सभाओं का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम बनाने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही यह अभियान सफल और स्थायी बन सकेगा।

जनभागीदारी की अपील

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला सलाहकार अंकित कुमार सिंह ने लोगों से “एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और हरित मऊ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं” का आह्वान किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर वृक्षारोपण महोत्सव को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *