Lalitpur Crime News | Woman Mangalsutra Snatched Near Temple; CCTV Footage

कुंदन पाल | ललितपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में नवरात्र के पहले दिन एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से एक अज्ञात बदमाश मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चौबेयाना में एक नंबर स्कूल के पीछे रहने वाली सपना कुशवाहा पत्नी राजेश कुशवाहा श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर में पूजा करके घर लौट रही थीं। मंदिर के सामने ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही

महिला के चीखने पर जब तक लोग इकट्ठा होते, बदमाश मंदिर के सामने वाली गली से फरार हो गया। महिला ने बताया कि बदमाश ने लाल रंग की शर्ट पहनी थी और उसका मुंह कपड़े से ढका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *