गोरखपुर में भाजपा नेता के घर से स्कार्पियो चोरी:स्विफ्ट कार से आए नकाबपोश चोर, सीसीटीवी कैमरे में दिखे 5 युवक


गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार भोर में भाजपा नेता के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो चोरी हो गई। वारदात को अंजाम देने पहुंचे 4 से 5 बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सभी युवक चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पूर्व पार्षद रह चुके हैं भाजपा नेता शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर घोषीपुरवा वार्ड के पूर्व पार्षद व भाजपा नेता मंतालाल यादव का मकान है। प्रापर्टी का काम करने वाले उनके भाई अभयनंदन यादव के घर के बाहर स्कार्पियो खड़ी थी। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे स्विफ्ट कार से 4 से 5 युवक पहुंचे। सभी ने चेहरा ढक रखा था। कुछ ही मिनटों में उन्होंने स्कार्पियो का लाक खोला और वाहन लेकर फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो स्कार्पियो गायब मिली। इसके बाद डायल-112 और शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो स्कार्पियो एचएन सिंह चौराहा, गुलरिहा, सराय गुलरिहा और भटहट की ओर जाती दिखाई दी। जांच के दौरान जिस स्विफ्ट कार का नंबर मिला, वह राजेंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज निकला। पुलिस जब वहां पहुंची तो संबंधित कार घर पर ही खड़ी मिली। इससे आशंका है कि चोरी में इस्तेमाल की गई कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वाहन के रूट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *