- Hindi News
- National
- NALSAR Hyderabad Students Oppose CJI Suryakant As Convocation Chief Guest
हैदराबाद6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

-फाइल फोटो
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी के करीब 450 स्टूडेंट्स ने 2026 दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध किया है। छात्रों ने NEET विवाद और हालिया कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान हुए घटनाक्रमों को लेकर यह आपत्ति जताई है।
2026 बैच के छात्रों के एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी सदस्यों और प्रशासन के अन्य सदस्यों को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है।
छात्रों ने संवैधानिक जवाबदेही का हवाला दिया
छात्रों के लिखे लेटर के मुताबिक उनका विरोध सुप्रीम कोर्ट में प्रोटेस्ट के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुनवाई के घटनाक्रमों से जुड़ी चिंताओं के कारण है। विरोध कर रहे छात्रों ने संवैधानिक जवाबदेही और अकादमिक स्वतंत्रता को भी अहम बताया है।
छात्रों ने कहा है कि मौजूदा हालात में CJI सूर्यकांत को समारोह में बुलाना इन मूल्यों के अनुरूप नहीं होगा। छात्रों ने इसे ही आधार बनाते हुए उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में बुलाने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।
