बुलडोजर से कमरे गिराने के 2 आरोपी जेल भेजे:6 संदिग्ध हिरासत में; किसके कहने पर JCB पहुंची, जांच कर रही पुलिस


अंबेडकरनगर में सड़क किनारे बने कमरों को जेसीबी से गिराने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 6 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दो आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कमरों को गिराने की योजना किसने बनाई और जेसीबी मौके तक किसके कहने पर पहुंची थी। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार का है। अलग-अलग पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों, जेसीबी चलाने वालों और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांची जा रही है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले किन लोगों के बीच बातचीत हुई थी और कमरों को गिराने की तैयारी किस स्तर पर की गई थी। 22 सितंबर की रात गिराए गए थे कमरे बरियावन बाजार में 22 सितंबर की देर रात जेसीबी लगाकर सड़क किनारे बने कमरों को गिरा दिया गया था। अगले दिन 23 सितंबर की सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थीं। पूरी साजिश की कड़ी जोड़ने में जुटी पुलिस पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के जरिए घटना की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। जांच में जिस व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस अब सिर्फ मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि कमरों को गिराने की पूरी योजना और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *