Morinda Girl Dog Attack Death

कुत्तों से बचकर भागती हुई लड़की।

रूपनगर के मोरिंडा में 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची दोपहर में अपने घर से पास के बाजार में दूध खरीदने के लिए निकली थी। कुत्तों को देखकर घबराई और अपनी जान बचाने के लिए घर की ओर भागी, लेकिन झुंड ने उसका पीछा किया।

.

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी। आखिर में जब तक लोग पहुंचे तब वह गंभीर रूप में घायल हो चुकी थी। उसे पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से जुड़े 2 PHOTOS देखिए:-

कुत्ते बच्ची के पीछे भागे हुए, इस दौरान वह बचाव-बचाव की आवाज लगाती रही।

कुत्ते बच्ची के पीछे भागे हुए, इस दौरान वह बचाव-बचाव की आवाज लगाती रही।

बच्ची को खींचकर लाते हुए कुत्ते, फिर कार के पास उसे नोच-नोचकर मार डाला।

बच्ची को खींचकर लाते हुए कुत्ते, फिर कार के पास उसे नोच-नोचकर मार डाला।

CCTV फुटेज में क्या दिखा: –

  • जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागी: हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची सुनसान रास्ते पर अकेले जाते हुए दिखाई दे रही है। वह थोड़ी दूर जाती है। कुछ देर बाद वह वापस उसी ओर भागते हुए नजर आती है। उसके पीछे 5 से 6 कुत्तों का झुंड होता है।
  • कुत्तों ने लड़की को जमीन पर गिरा दिया: कुत्ते बच्ची पर झपटा मारकर उसे गिरा देते हैं। सीसीटीवी में कुत्ते काफी देर तक बच्ची को नोचते हुए देखे जा सकते हैं। कुत्ते बच्ची को खींचते हुए आगे ले आते हैं। बच्ची दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आसपास सन्नाटा होने के कारण काफी देर तक कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच सका।
  • कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया: कुछ देर बाद वहां एक महिला आती हुई दिखाई देती है। उन्होंने कुत्तों को भगाकर उसे गंभीर हालत में बचाया और उपचार के लिए मोरिंडा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद/म्युनिसिपल कमेटी के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि समय रहते कदम उठाए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। परिवार को मुआवजा दिया जाए।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

5 कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला: शरीर के हर हिस्से पर काटा, पिता ने छुड़वाया; जालंधर में मां संग खेत पर गया था

जालंधर में 5 कुत्तों के झुंड ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। वह अपनी मां के साथ खेत पर पिता को खाना देने गया था। जहां बच्चा शौच के लिए खेत में चला गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.