![]()
मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने .apk फाइल भेजकर एक महिला के खाते से 94,715 रुपए की साइबर ठगी कर ली। शिकायत मिलने के बाद संतनगर साइबर सेल ने बैंक और मर्चेंट से संपर्क कर ठगी गई रकम में से 20,578 रुपए पीड़िता के खाते में वापस करा दिए। अषाढ़ी गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी भागीरथ ने संतनगर साइबर सेल में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने .apk फाइल के जरिए उनके खाते से कुल 94,715 रुपए निकाल लिए थे। इस मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी। संतनगर साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से संपर्क किया, ताकि ठगी की रकम को रोका जा सके और वापस कराया जा सके। इसके बाद 20,578 रुपए एमआरएम के जरिए पीड़िता के खाते में वापस आ गए। खाते में रकम वापस आने के बाद आशा देवी थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार जताया। पुलिस टीम ने उन्हें साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया।
Source link
एपीके फाइल भेजकर महिला से 94 हजार की ठगी:मिर्जापुर पुलिस ने 20,578 रुपए वापस कराए, संतनगर साइबर सेल ने की कार्रवाई