लखनऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की पहली महिला कुलपति रहीं प्रो. सीमा सिंह को शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए विदुषी सीता मिश्रा सेवा सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। 15 सितंबर को विदुषी सीता मिश्रा की जयंती पर लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विदुषी सीता मिश्रा सेवा न्यास के ट्रस्टी शरद जगदीश मिश्र ने बताया कि समारोह में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रो. सीमा सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रो. सीमा सिंह ने शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
सीता मिश्रा ने कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए काम किया
विदुषी सीता मिश्रा ने कानपुर और लखनऊ में कमजोर वर्ग के बच्चों, विशेष रूप से छात्राओं के शैक्षिक विकास के लिए जीवनभर काम किया। उनके इसी योगदान की स्मृति में हर वर्ष शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं को विदुषी सीता मिश्रा सेवा सम्मान प्रदान किया जाता है।
