कोंच में स्वच्छता अभियान चलाया:मरीजों को वितरित किए फल, लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया


कोंच (जालौन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया। नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक मूलचन्द्र निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मार्कण्डेश्वर चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे और आसपास के स्थानों पर साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने का संदेश दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचे, जहां विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। फल पाकर मरीजों और उनके तीमारदारों ने खुशी जताई। विधायक मूलचन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *