Mathura Police Encounter | Robbers Killed

पुलिस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है,एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अन्य भागे बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा

गुरुवार की सुबह मथुरा पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 अप्रैल को व्यापारी के घर जमकर उत्पात मचाया था। छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने दिव्यांग व्यापारी से पूछा सेठ माल कहां है। इसके बाद बुजुर्ग पिता क

.

वारदात से परिवार आया दहशत में

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के टैंटीगांव में नगला हरिया रोड पर परचून व्यापारी अजय अग्रवाल की दुकान और घर है। 23 अप्रैल की रात अजय अग्रवाल के घर दहशत ले कर आई। घर के बराबर खाली पड़े प्लॉट से होते हुए 5 बदमाश छत पर पहुंचे। जहां उन्होंने आंगन में लगा जाल खोला और नीचे आ गए। बदमाशों ने परिवार को तमंचे, कटर के बल पर कब्जे में लिया और हाथ पैर बांध कर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद अलग अलग जगह बंद कर दिया। बदमाशों ने अजय के पिता प्रेम प्रकाश को कमरे में लगी खिड़की से उल्टा बांध दिया। आधी रात बदमाशों द्वारा बरपाए गए आतंक से परिवार दहशत में आ गया।

आधी रात बदमाशों द्वारा बरपाए गए आतंक से परिवार दहशत में आ गया था

आधी रात बदमाशों द्वारा बरपाए गए आतंक से परिवार दहशत में आ गया था

20 साल से रह रहे व्यापारी

अजय अग्रवाल के पिता प्रेम प्रकाश ने बताया कि उनके 3 बेटे हैं जिसमें अजय सबसे छोटा है और वह जन्म से दिव्यांग है। उनके अलावा इस घर में अजय उसकी दिव्यांग पत्नी अनीता और 5 साल की बेटी उमा रहते हैं। प्रेम प्रकाश के अनुसार वह इस घर में 20 वर्षों से रह रहे हैं लेकिन कभी डर नहीं लगा। प्रेम प्रकाश ने बताया बेटा अजय परचून की दुकान करता है इसके अलावा दूध नमकीन,पॉपकॉर्न की एजेंसी भी चलाता है।

प्रेम प्रकाश

प्रेम प्रकाश

कटर से काटी अलमारी

प्रेम प्रकाश ने बताया वारदात के समय दो बदमाशों बंधक बने परिवार के पास खड़े रहे जबकि बाकी 3 बदमाश घर की अलमारियों को खंगाल रहे थे। इस दौरान बदमाशों के एक साथी ने कहा पहलवान तोड़ अलमारी,जिसके बाद एक बदमाश ने कटर से अलमारी काट दी। करीब 2 घंटे तक रहे बदमाशों ने इस दौरान करीब 20 लाख रुपए की नगदी और ज्वेलरी लूट ली थी। प्रेम प्रकाश ने बताया वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान से एनर्जी ड्रिंक पी और काजू बादाम खाए। बदमाश जाते जाते सिगरेट की डिब्बियां भी ले गए।

इसी रास्ते से घर में घुसे थे बदमाश

इसी रास्ते से घर में घुसे थे बदमाश

पुलिस ने खंगाले 800 कैमरे

वारदात के बाद सकते में आई मथुरा पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की 17 टीम लगाई। पुलिस बदमाशों की तलाश करती इससे पहले 25 अप्रैल को अलीगढ़ के खैर में इसी तरह की वारदात हुई। हालांकि यहां बदमाशों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम खैर रवाना हुई,लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए करीब 800 CCTV कैमरे खंगाले।

एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की 17 टीम लगाई

एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की 17 टीम लगाई

बदमाशों की हुई बाबरिया गैंग के सदस्यों के रूप में पहचान

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया वह पैटर्न बाबरिया गिरोह अपनाता है। इसके बाद पुलिस ने बाबरिया गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पता चला कि वारदात को अंजाम कोटपुतली राजस्थान के रहने वाले 58 वर्षीय राजेंद्र उर्फ पप्पू और रूपवास भरतपुर के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर उर्फ लंबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया है। पहचान होने के बाद पुलिस की टीमें इनकी धरपकड़ के प्रयास में जुट गई।

पुलिस ने बाबरिया गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई

पुलिस ने बाबरिया गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई

मुखबिर से मिली सूचना

बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुटी टीमों को बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश यमुना एक्सप्रेस वे के आसपास से निकलेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें अलग अलग जगह तैनात हो गईं। गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 88 के पास स्थित अंडर पास के समीप से दो लोग पल्सर बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस को मुखबिर ने बताया यही बदमाश हैं जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 88 के पास स्थित अंडर पास के समीप से दो लोग पल्सर बाइक से आते दिखाई दिए

यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 88 के पास स्थित अंडर पास के समीप से दो लोग पल्सर बाइक से आते दिखाई दिए

20 राउंड हुई फायरिंग

बदमाशों को देखते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू करते हुए उनको पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अपने पास मौजूद देशी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोलियां दोनों बदमशों की छाती में लग गई, जिससे दोनों वहीं गिर पड़े। इससे पहले बदमशों की गोली हाथ में लगने से स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्गविजय सिंह घायल हो गए।

इसी जगह पर हुई थी मुठभेड़

इसी जगह पर हुई थी मुठभेड़

मथुरा में हुआ अंतिम संस्कार

मुठभेड़ में घायल बदमाशों को पुलिस इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट लेकर गई जहां से दोनों को मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम धर्मवीर उर्फ लंबू की पत्नी शशि पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। शशि ने बताया कि उसका पति पहाड़ों पर पत्थर तोड़ने का काम करता था,एक दो बार जेल भी गया था। बुधवार को वह घर से मैनपुरी में पढ़ रहे बेटे की फीस भरने की बात कहकर निकला था। शशि पति के शव को पुलिस के साथ लेकर यमुना किनारे स्थित मोक्षधाम पहुंची। जहां लंबू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह हुआ बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए बदमशों के पास से 2 देशी पिस्टल,16 खोखा कारतूस,2 कीपैड मोबाइल,दो चैन,एक जोड़ी पायल,कंगन,अंगूठी,चांदी का चंदा,सूरज, हाय,90860 रुपए नगद के अलावा वारदात में प्रयोग किए गए उपकरण कटर, चाबियों का छल्ला,ग्लब्स,मास्क बरामद किया। पप्पू पर उत्तर प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली के अलग अलग थानों में 11 मुक़दमे और धर्मवीर पर राजस्थान,हरियाणा,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग थानों में 16 मुक़दमे दर्ज थे। दोनों बदमाशों पर मथुरा से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके अलावा धर्मवीर लंबू पर थाना मंडावरी दौसा से 5000 और थाना कोलवा दौसा से 2000 रुपए का इनाम था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *