Makeup & Hair Style Tips For Girls

प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बाल संस्कार शिविर के छठे दिन बालिकाओं को मेकअप और हेयर स्टाइलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उर्वशी ब्यूटी पार्लर की निदेशक श्वेता सचदेवा ने बालिकाओं को मेकअप के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने त्वचा की देखभाल, बेसिक मेकअप और हेयर स्टाइलिंग के आसान तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। सत्र के दौरान छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए गए, जिससे कार्यक्रम काफी इंटरैक्टिव रहा।

हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

शिविर संयोजक चंद्र भूषण मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर हेयर स्टाइल बनाकर आई छात्राओं के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

अंतिम दिन होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग और सचिव नितिन सचदेवा ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजपाल सिंह वर्मा, निधि गर्ग, सीमा गुप्ता, राजेश गुप्ता, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह वर्मा, योगेश शर्मा, ममता शर्मा और ममता सक्सेना सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *