लखनऊ में कलार्पण भारत संस्था की बैठक:अवध और कानपुर क्षेत्र की साधारण सभा में राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा


लखनऊ के हजरतगंज स्थित निजी संस्थान में रविवार को कलार्पण भारत संस्था के अवध और कानपुर क्षेत्र की साधारण सभा की बैठक हुई। शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री धनंजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में अवध क्षेत्र के करीब 10 जिलों के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए। धनंजय सिंह ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश संगठन मंत्री सूरज गौतम ने संगठन विस्तार के तहत लखनऊ महानगर और शाहजहांपुर की नई इकाइयों का गठन किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया गया। अक्टूबर में उज्जैन में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक में अक्टूबर में उज्जैन में होने वाले संस्था के पांचवें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों को अधिवेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि अधिवेशन में उत्तर प्रदेश की लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की लोक कला और संस्कृति को राष्ट्रीय मंच देना है। बैठक में अवध क्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, सुनीता, अमित कुमार, शीतला प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उज्जैन अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *