कौशांबी में किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:5 लाख का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया


कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र स्थित आवाना चौराहा पर रविवार देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान मालिक उमेश कुमार त्रिपाठी, निवासी गोपाल मिश्र का पूरा, रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इसके बाद तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी गई। बाल्टी-पाइप से बुझाने की कोशिश सूचना मिलते ही उमेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आसपास के लोगों ने बाल्टी और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 5 लाख के नुकसान का अनुमान दुकानदार उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आग में किराना सामग्री और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। उन्होंने करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि यही दुकान परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी, जिसके जल जाने से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। राजस्व विभाग ने किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग को सूचना दी। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *