![]()
संभल में रविवार शाम बंदरों के झुंड के हमले से 8 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बंदरों से बचने के प्रयास में बच्ची छत की बाउंड्री से टकराकर नीचे लकड़ियों के ढेर पर जा गिरी। इसी दौरान एक नुकीली लकड़ी उसके शरीर में चुभ गई। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। बंदरों से बचने के दौरान छत से गिरी बच्ची गांव निवासी अवनीश कुमार की बेटी नैंसी रविवार शाम करीब 6 बजे छत पर गई थी। इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड पहुंच गया और बच्ची पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने की कोशिश में नैंसी छत की बाउंड्री से टकराकर नीचे रखी लकड़ियों के ढेर पर गिर गई। बताया गया कि गिरने के दौरान एक नुकीली लकड़ी उसके शरीर में चुभ गई, जिससे बच्ची दर्द से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से बंदरों को भगाया परिजनों के मुताबिक, बच्ची के नीचे गिरने के बाद बंदरों ने उसे नोंचने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद पिता अवनीश कुमार बच्ची को शाम करीब 7 बजे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो घंटे तक बच्ची का प्राथमिक इलाज किया गया। रात 9:15 बजे चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अवनीश कुमार ने बताया कि गांव में बंदरों का काफी आतंक है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला करते हैं, जिससे ग्रामीणों में डर बना रहता है। उन्होंने बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
Source link
बंदरों ने 8 साल की बच्ची पर किया हमला:छत से लकड़ियों के ढेर पर गिरी, नुकीली लकड़ी शरीर में घुसी; हायर सेंटर रेफर