Lucknow – ABVMU 2nd Convocation

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में 11 हजार स्टूडेंट्स को मिलेगी उपाधि।

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) का दूसरा दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के संबद्ध कॉलेजों के एमबीबीएस, एमडी, एमएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ

.

कुलपति डॉ.अमित देवगन ने बताया कि इस बार कुल 11,053 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 7,618 छात्राएं और 3,435 छात्र शामिल हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स में छात्राओं की हिस्सेदारी 69%, जबकि छात्रों की 31% है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।

ये ही होंगे मौजूद

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान करेंगी। समारोह में 25 मेधावियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

बीएससी नर्सिंग की रितिका को गोल्ड मेडल

कन्नौज की रितिका रंजन को बीएससी नर्सिंग 2021 बैच में प्रदेश के 178 संबद्ध कॉलेजों के करीब 6,000 स्टूडेंट्स में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

लखनऊ के इन स्टूडेंट्स को मिलेगा पदक

मोनिका यादव – सरस्वती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नीनाद दास – करियर पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल कॉलेज रिया सहाय – सरदार पटेल पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज सुभम कुमार श्रीवास्तव – सरदार पटेल पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल अनीता – कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड हॉस्पिटल सेंट्रल श्रुति सिंह – सरस्वती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *