![]()
व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मजबूत कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश ने देशभर में अलग पहचान बनाई है। सरकार ने व्यापारियों के सम्मान और हितों के लिए व्यापारी कल्याण दिवस भी घोषित किया है। स्वदेशी व्यापारी कुंभ में संदीप बंसल की ओर से रखी गई सभी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखकर उनका समाधान कराया जाएगा। यह बात वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में स्वदेशी व्यापारी कुंभ में कही। सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर गंभीर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी जुटे। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश की देशभर में अलग पहचान बनी है। सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर गंभीर है। कुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारियों से जुड़ी जो मांगें रखी हैं, उन्हें मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल और सतीश कुमार ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के बल पर ही देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। व्यापारियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ने फिर साबित किया है कि संगठन मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है। उन्होंने व्यापारी कल्याण दिवस, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, व्यापार बंधु, उद्योग बंधु और व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ जैसी व्यवस्थाओं के लिए सरकार का आभार जताया। साथ ही व्यापारियों को 10 लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की। बंसल ने जीएसटी और ई-कॉमर्स से जुड़े मामलों के लिए नियामक आयोग बनाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की तरह पंजीकृत व्यापारियों में से चुनकर राज्यसभा और विधान परिषद में व्यापारी प्रतिनिधि भेजे जाने चाहिए। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित बैठक और व्यापार बंधु की बैठक प्रभावी तरीके से कराने की मांग भी उठाई। ये लोग रहे मौजूद रहे महानगर अध्यक्ष छाबलानी ने बताया कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, कुलपति राजकुमार मित्तल, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कसल, राष्ट्रीय मंत्री सोमचंद गोयल समेत विभिन्न जिलों से पदाधिकारी पहुंचे।
Source link
व्यापारियों की हर समस्या का समाधान कराएंगे CM योगी:वित्त मंत्री ने व्यापारी कुंभ में दिया आश्वासन, स्वदेशी अपनाने पर फोकस