अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एफएम टावर के पास रिहायशी इलाके में घर पर हुई फायरिंग और हॉस्टल से कारतूस, नकली नोट व फर्जी दस्तावेज मिलने के मामले में एएमयू प्रशासन ने छात्र शहबाज को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने उस पर परिसर में प्रवेश पर
.
वहीं, फरारी में मदद करने वाले उसके करीबी दोस्त आसिफ इदरीश को पुलिस ने ऑडी कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शहबाज और उसका साथी मोहम्मद आकिल अभी फरार हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पढ़िए पूरी खबर…
दुबई में छिपे आकिब समेत तीन को लुकआउट नोटिस, AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर बहकाता था

बिजनौर का रहने वाला आकिब सऊदी अरब में रहकर आतंकी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। वह सोशल मीडिया पर AK-47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को प्रभावित करता था। उसकी मंशा देश में बड़े आपराधिक और देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की थी।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया- शुक्रवार को दुबई में रह रहे आकिब, आजाद और दक्षिण अफ्रीका में रह रहे मैजुल की गिरफ्तारी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
जब आतंकी गतिविधियों में शामिल इस नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ और आकिब से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी शुरू हुई, तो दुबई में रह रहे आजाद ने उबैद मलिक को नेपाल भागने की सलाह दी थी। पढ़ें पूरी खबर…
SIR की प्रक्रिया पूरी, अब डीएम-एडीएम के तबादले होंगे

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अब जिलों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के तबादले किए जाएंगे। एसआईआर के कारण 27 अप्रैल से एसआईआर से जुड़े अफसरों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रोक थी।
आयोग की विशेष अनुमति से ही तबादले किए जा सकते थे। एसआईआर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में जिलाधिकारी बदले जाएंगे। वहीं, अपर जिलाधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट के भी तबादले किए जाएंगे।
