![]()
प्रयागराज के सिविल लाइंस में मंगलवार शाम एलईडी स्क्रीन की मरम्मत के दौरान एक बिजली मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। साउथ मलाका का रहने वाला था
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के साउथ मलाका निवासी 28 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा इंदिरा भवन के पास लगी एलईडी विज्ञापन स्क्रीन की खराबी ठीक करने के लिए मंगलवार शाम करीब पांच बजे पहुंचे थे। मरम्मत का काम करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही राहुल के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के मुताबिक राहुल अविवाहित था और बिजली मैकेनिक का काम करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने का प्रतीत हो रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
LED स्क्रीन रिपेयरिंग के दौरान झुलसे मैकेनिक की मौत:प्रयागराज में करंट लगते ही 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा