![]()
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शिक्षिका से सोने की चेन लूट ली। स्कूल और कोचिंग का काम खत्म कर घर लौट रही शिक्षिका सराय मीता चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सवारी का इंतजार कर रही थीं, तभी वारदात बर्रा-दो निवासी अनुपमा शर्मा पनकी के सराय मीता स्थित जेकेडी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं। मंगलवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद उन्होंने बच्चों को कोचिंग पढ़ाई। करीब पांच बजे वह घर जाने के लिए सराय मीता चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर आए दो बदमाश उनके पास रुके और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। शोर मचाया, लेकिन हाईवे की ओर भाग निकले लुटेरे अचानक हुई वारदात से घबराई शिक्षिका ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी हाईवे की ओर तेजी से भाग निकले। आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ पाते, उससे पहले लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी। पीड़िता ने पनकी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Source link
कानपुर में शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन लूट:स्कूल से लौटते वक्त वारदात, बाइक सवार हाईवे की ओर फरार