Kuldeep Yadav Wedding Mussoorie | Rohit Sharma, Surya Expected

चहल की बालकनी में घुसे बंदर। कॉकटेल पार्टी में डांस करते कुलदीप यादव, वंशिका सिंह और क्रिकेटर्स।

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी कर रहे हैं। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे लंच करने के बाद अब बारात की तैयारियां की जा रही हैं।

.

होटल में मंडप कोलकाता से मंगाए गए स्पेशल फूलों से सजाया जा रहा है। बारात के लिए स्पेशल विंटेज कार मंगाई गई है, जिसमें कुलदीप यादव दूल्हे के रूप में बारात लेकर निकलेंगे। वहीं बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से स्पेशल छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम गुरुवार से मसूरी पहुंची हुई है।

शुक्रवार रात हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा।

शनिवार सुबह मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए। सुबह मेहमानों को नाश्ते में कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने बताया कि आज शाम को मसूरी में मौसम बिगड़ सकता है और देर रात बारिश होने की संभावना है। वहीं युजवेंद्र चहल के कमरे की बालकनी में एक बंदर घुस गया, जिसे उन्होंने फल देकर वापस भेज दिया।

शाम को होंगी शादी की मुख्य रस्में

कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। इसके बाद 5 बजे बारात निकलेगी, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। फेरों के बाद देर रात तक मंडप की अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी।

शादी समारोह में क्रिकेट जगत से कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना है।

शादी की PHOTOS…

मोहम्मद कैफ शादी में शामिल होने के लिए मसूरी जाते हुए।

मोहम्मद कैफ शादी में शामिल होने के लिए मसूरी जाते हुए।

देर शाम सुरेश रैना शादी में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रुप फोटो खिंचवाई।

देर शाम सुरेश रैना शादी में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रुप फोटो खिंचवाई।

कॉकटेल पार्टी में डांस करते क्रिकेटर्स।

कॉकटेल पार्टी में डांस करते क्रिकेटर्स।

देर रात पार्टी में सोफे पर बैठकर डांस करते दिखे दूल्हा-दुल्हन।

देर रात पार्टी में सोफे पर बैठकर डांस करते दिखे दूल्हा-दुल्हन।

हल्दी के बाद सामने आए कुलदीप यादव और वंशिका ने दिखाए डांस मूव्स।

हल्दी के बाद सामने आए कुलदीप यादव और वंशिका ने दिखाए डांस मूव्स।

चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस

शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे।

चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया।

कुलदीप को हल्दी लगाकर मस्ती करते युजवेंद्र चहल।

कुलदीप को हल्दी लगाकर मस्ती करते युजवेंद्र चहल।

हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत

हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी।

शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या

कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.