रामपुर के मिश्रा गांव में सड़कें जलमग्न:तीन दिन से खेतों में भरा था, धान की फसल बर्बाद; घरों में पानी घुसने का डर


रामपुर से करीब 13 किलोमीटर दूर तहसील सदर के मिश्रा गांव में बाढ़ का पानी अब सड़कों तक पहुंच गया है। तीन दिन से खेतों में भरा पानी गांव की ओर बढ़ रहा है, जिससे सड़कें पानी में डूब गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस पानी से खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। अभी तक किसी घर में पानी नहीं घुसा, पर ग्रामीणों को डर है कि पानी बढ़ने पर उनके घरों में भी घुस सकता है। गांव की महिला सोमवती ने बताया कि धान की फसल पहले ही खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर पानी और बढ़ा तो घरों में भी घुस जाएगा। ग्रामीणों को नुकसान हुआ है, पर अभी तक आकलन करने कोई नहीं पहुंचा। एसडीएम सदर ने कहा कि अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। सड़क पर पानी आया है तो जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है और किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *