![]()
केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पहली रोबोटिक हिस्टरेक्टॉमी ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। डा अंजू अग्रवाल की टीम ने बटहावरनगर, गोरखपुर की रहने वाली 51 वर्षीय मरीज शशिकला की पहली रोबोटिक हिस्टरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन) सफलतापूर
.
KGMU प्रशासन के अनुसार उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में की गई यह पहली रोबोटिक हिस्टरेक्टॉमी है। मरीज के अत्यधिक मोटापे के कारण रोबोटिक सर्जरी से उन्हें तेजी से ठीक होने में मदद मिली। मरीज की हालत में बहुत अच्छा सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
मात्र 10 हजार रुपये में हुआ ऑपरेशन
यह सर्जरी CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के माध्यम से की गई, जिससे मरीज को केवल 10,000 रुपये का खर्च आया। जबकि किसी भी निजी अस्पताल में इस सर्जरी की लागत 4 से 5 लाख रुपये के बीच आती है। विभाग इस सहायता के लिए अत्यंत आभार व्यक्त करता है। विशेषज्ञों और स्टाफ की टीम में डॉ स्मृति अग्रवाल, डॉ शालिनी सिंह, डॉ. अनन्या, डॉ. शाम्भवी, सिस्टर नीथा और मनीष। एनेस्थीसिया टीम: में डॉ विनीता, डॉ नीलकमल, डॉ निधि सिंह और डॉ गोविंद अग्रवाल शामिल रहे।
कुलपति ने दी बधाई
कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी ही सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।