Kanpur Sutarkhana Theft | Trader Robbed Near Police Station CCTV

घटना का जानकारी देते पीड़ित किराना व्यापारी पुरुषोत्तम दास शिवहरे

हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र में सवारी बनकर ऑटो में बैठे चोर ने बुजुर्ग किराना व्यापारी की जेब से 50 हजार रुपए पार कर दिए। ऑटो से उतरने पर व्यापारी को शक हुआ तो उन्होंने चोर को पकड़ लिया, जिसपर आरोपी दिनदहाड़े सुतरखाना चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर व्यापारी

.

दिनदहाड़े हुई घटना का विरोध जताते व्यापारी नेता विनोद गुप्ता

दिनदहाड़े हुई घटना का विरोध जताते व्यापारी नेता विनोद गुप्ता

टाटमिल से नयागंज जा रहे थे बुजुर्ग व्यापारी

हमीरपुर के छानी गांव निवासी पुरुषोत्तम दास शिवहरे (60) किराना व्यापारी है। पुरुषोत्तम ने बताया कि शुक्रवार को वह व्यापार के सिलसिले में एक लाख रुपए लेकर कानपुर आए थे। टाटमिल पर बस से उतरने के बाद वह नयागंज जाने के लिए ऑटो की पिछली सीट में बैठे, जिसमें एक सवारी बैठी हुई थी। इसके बाद उनके बगल में एक अन्य युवक आकर बैठ गया।

वह घंटाघर चौराहे पर बनी सुतरखाना चौकी से 50 कदम पहले उतरे, तो एक जेब में रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। खंगालने पर जेब कटी मिली, शक होने पर उन्होंने बगल में बैठे युवक का हाथ पकड़ा, तो वह ऑटो से धक्का देकर टाटमिल पुल की तरफ भाग निकला। पीड़ित ने मामले की जानकारी भाजपा कानपुर–बुंदेलखंड व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता को दी। जिस पर वह पीड़ित किराना व्यापारी के साथ सुतरखाना चौकी पहुंचे।

सुतरखाना चौकी में बैठे घटना से नाराज व्यापारी

सुतरखाना चौकी में बैठे घटना से नाराज व्यापारी

थाना प्रभारी बोले- CCTV कैमरों की जांच की जा रही है

घटना की जानकारी पर चौकी प्रभारी विनीत त्यागी ने पीड़ित के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि किराना व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *