![]()
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल रोकने के लिए आज नए नियमों लागू किए हैं। इनके तहत रोबोकॉल्स, ऑटोमेटेड कॉल्स और AI-आधारित स्पैम पहचान को रेगुलेटरी दायरे में लाया गया है। अगर किसी स्पैमर के 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिन में पहचाने जाते हैं, तो उनका टेलीकॉम कनेक्शन काटा जा सकता है और 1 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज भी लगेगा। TRAI के नए नियमों को एक-एक कर समझें… नियम-1: 10 दिन में 5 नंबर संदिग्ध मिलने पर कनेक्शन कटेगा नियम-2: कंप्यूटर और रोबोट से आने वाली फर्जी कॉल्स पर रोक नियम-3: बिना इजाजत वाली कॉल्स पर 5 पैसे/मिनट की पेनल्टी नियम-4: तीन शिकायत और AI की मदद से तुरंत एक्शन नियम-5: शिकायत के समाधान से असंतुष्ट होने पर 15 दिन में करें अपील नियम-6: कंपनियां सिर्फ 7 दिन ही कॉल कर सकेंगी नियम-7: गलत मैसेज भेजने पर 6 घंटे में एक्शन, 1 साल का बैन नियम-8: ट्रूकॉलर जैसे एप्स आधिकारिक कॉल्स को ब्लॉक नहीं कर पाएंगे ट्रूकॉलर जैसे एप्स अब सरकारी या आधिकारिक कंपनियों के नंबरों (जैसे 140xx, 1600xx, 1601xx सीरीज) को एक साथ स्पैम बताकर ब्लॉक नहीं कर सकेंगे। हालांकि, अगर कोई उपभोक्ता व्यक्तिगत रूप से अपने फोन में इन नंबरों को ब्लॉक करना चाहे, तो वह खुद कर सकता है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… नेस्ले के बेबी फूड में विटामिन की मात्रा कम: लैब टेस्ट में सैंपल फेल, भ्रामक विज्ञापन के लिए भी FSSAI ने नोटिस दिया फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ बच्चों के खाने-पीने के प्रोडक्ट्स और उनके विज्ञापनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है। FSSAI ने इंस्टाग्राम पर नोटिस जारी कर बताया कि कंपनी के बेबी फूड्स में पोषक तत्वों (न्यूट्रिएंट्स) की कमी और भ्रामक दावों को लेकर 3 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
स्पैम कॉल्स पर एक्शन, एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट होंगे:ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा, TRAI ने लागू किए नए नियम