![]()
मेरठ में अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) आरके विश्वकर्मा ने शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यालय के सभागार में परिवर्तन योजना और आयु सीमा पूरी कर चुके End-of-Life वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मेरठ, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के परिवहन विभाग के अधिकारी, यात्री कर अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारी और अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सेंटर संचालक शामिल हुए। समीक्षा में सामने आया कि चारों जिलों में परिवर्तन योजना के तहत अब तक 87 वाहन मालिकों ने आवेदन किया है। अपर परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक वाहन मालिकों को इसके प्रावधानों और उपलब्ध प्रोत्साहनों की जानकारी देने के निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट यूनियनों और अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर संचालकों से भी वाहन मालिकों से संपर्क कर पात्र वाहनों को योजना से जोड़ने को कहा गया। आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों पर कार्रवाई बैठक में आयु सीमा पूरी कर चुके End-of-Life वाहनों की भी समीक्षा हुई। अपर परिवहन आयुक्त ने ऐसे वाहनों के मालिकों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के माध्यम से नियमानुसार वाहन स्क्रैप कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं प्रवर्तन अधिकारियों को आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों की जब्ती सुनिश्चित करने और जब्त वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर के माध्यम से स्क्रैप कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरटीओ कार्यालय भवन, परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और राजस्व व प्रवर्तन कार्यों का भी जायजा लिया गया। मिली कमियों को तत्काल दूर करने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में मेरठ मंडल के परिवहन विभाग के अधिकारी, ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रतिनिधि और स्क्रैपिंग सेंटर संचालक मौजूद रहे।
Source link
मेरठ में पुराने वाहनों की होगी जब्ती:परिवर्तन योजना में मंडल के 87 वाहन मालिकों ने किए आवेदन