Kanpur Congress Focuses On Ward-Level Org Strength For 2027 Elections

नूरुल अली | कानपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कानपुर के जाजमऊ स्थित आशियाना कॉलोनी में वार्ड स्तर तक एक बैठक आयोजित की गई। पार्टी का मुख्य ध्यान संगठन विस्तार अभियान पर केंद्रित है।

इस रणनीति के तहत कानपुर के कई वार्डों में बैठकों का दौर शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य बूथ और मोहल्ला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल बड़े नेताओं की सभाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वार्ड और बूथ पर स्थानीय नेटवर्क को मजबूत करना है।

इसके लिए जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। खास तौर पर पिछड़े, दलित, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को संगठन में अधिक भागीदारी देने की रणनीति बनाई गई है। शुक्ला ने यह भी बताया कि पार्टी ग्रामीण स्तर पर मजबूती से काम कर रही है।

इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने, स्थानीय समस्याओं को उठाने और जनहित के मुद्दों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद अब उसे जमीनी संगठन को स्थायी रूप से मजबूत करना होगा, ताकि 2027 के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

प्रदेश नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आने वाले महीनों में बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा की जाएगी। कमजोर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को बदला भी जा सकता है। पार्टी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनसंवाद, संघर्ष अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में महिला पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, वार्ड अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *