पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के इंजीनियर और कर्मचारी दफ्तर की जिम्मेदारियों के साथ खेल के मैदान में भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। गुरुवार को डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंध निदेशक रवीश गुप्
.

शतरंज में हाथ आजमाते पीवीवीएनएल के अधिकारी।
प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मौजूदगी में टेबल टेनिस, शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के मैच खेले गए। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

बैडमिंटन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
– टेबल टेनिस महिला वर्ग : टेबल टेनिस महिला वर्ग में कंचन कालिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी दूसरे स्थान पर रहीं।
– टेबल टेनिस पुरुष वर्ग : पुरुष वर्ग में नितिन ने पहला, राजीव कुमार ने दूसरा और दिग्विजय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
– बैडमिंटन महिला वर्ग : महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शालू ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय और चंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
– ऑफिसर्स सिंगल बैडमिंटन : ऑफिसर्स सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अधीक्षण अभियंता राहुल शर्मा प्रथम रहे। अधीक्षण अभियंता सोनू रस्तोगी ने द्वितीय और अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
– बैडमिंटन डबल : डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में राहुल शर्मा और अंकित सिंह की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनू रस्तोगी और जितेंद्र वर्मा दूसरे तथा गणेश प्रजापति और अनुज वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
– शतरंज महिला वर्ग : शतरंज महिला प्रतियोगिता में प्रियंका गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वंदना पाल दूसरे और श्वेता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
– शतरंज अधिकारी संवर्ग : अधिकारी संवर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में मुख्य अभियंता प्रथम, मेरठ क्षेत्र मेरठ रजनीकांत मिश्र ने बाजी मारी। मुख्य अभियंता सचिन अग्रवाल दूसरे और अधीक्षण अभियंता (आईटी) शिवम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
– शतरंज कर्मचारी संवर्ग : कर्मचारी संवर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में विवेक कुमार पालीवाल ने प्रथम, सिक्कु कुमार सौरभ ने द्वितीय और विवेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कल होगा खिलाड़ियों का सम्मान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में अलका तोमर, अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर, जतन सिंह, बिजेंद्र सिंह और मांगे राम का विशेष योगदान रहा।
एपीआरओ एचके सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह आठ बजे ऊर्जा भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन दिलमणि थपलियाल ने किया।
इनका रहा विशेष योगदान आयोजन में अलका तोमर, अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर, जतन सिंह, बिजेंद्र सिंह और मांगे राम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर आशु कालिया, निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन, निदेशक (वाणिज्य), एनके मिश्र, निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोगर, निदेशक (वित्त) समेत निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।