Jalandhar PM Modi Rally Controversy

भाजपा नेता शीतल अंगुराल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वहीं, चंडीगढ़ में पीएम मोदी के पोस्टर फाड़े गए।

PM मोदी के चंडीगढ़-पंजाब दौरे के बाद दो विवाद सामने आए। एक तो शुक्रवार रात पीएम के पोस्टर फाड़ दिए गए। सभी पोस्टर एक ही तरीके से फाड़े गए हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी थी, वहां फोटो में गर्दन के नीचे का हिस्सा फाड़ दिया गया। मामले मे

.

उधर, जालंधर में पीएम की रैली के दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के पंजाब पुलिस के डीएसपी से भिड़ने का वीडियो सामने आया। शीतल अंगुराल ने पुलिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों और पूर्व मंत्रियों को जानबूझकर परेशान का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस कमिश्नर के साथ तय प्रोटोकॉल के बावजूद डीएसपी ने उनके वीआईपी वाहनों (टेंपो ट्रैवलर्स) को आयोजन स्थल तक जाने से रोक दिया। इतना ही नहीं उनके पास भी फाड़ दिए गए। इसके चलते कई बुजुर्ग नेताओं को रामा मंडी फ्लाईओवर से पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना पड़ा।

वहीं, प्रधानमंत्री की स्टेज तक आवारा कुत्ते के पहुंचने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पंडाल में घुसे कुत्ते को पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

शीतल अंगुराल और डीएसपी के बीच तीखी बहसबाजी होते हुए।

शीतल अंगुराल और डीएसपी के बीच तीखी बहसबाजी होते हुए।

पहले चंडीगढ़ पोस्टर विवाद जानिए…

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर पोस्टर फाड़े

दरअसल, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कल 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। उनके कार्यक्रम को लेकर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर से निकलने वाली सड़क के दोनों तरफ पोस्टर लगाए गए थे।

प्रधानमंत्री करीब 10 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए चंडीगढ़ आए थे। पीएम ने पीजीआई में बने एडवांस्ड न्यूरोलॉजी एवं न्यूरोसाइंस सेंटर और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। पीएम के इन्हीं कार्यक्रम के पोस्टर बीती रात फाड़ दिए गए।

सख्त एक्शन की मांग

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिना किसी भेदभाव के हर जाति और हर धर्म के लिए शहर में परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें देश, प्रदेश और शहर का विकास पसंद नहीं आता। यह उन्हीं की हरकत है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

अब जानिए DSP से क्यों भिड़े BJP नेता

  • आधी रात को बनी सुरक्षा योजनाः शीतल अंगुराल के अनुसार, पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस कमिश्नर और भाजपा नेताओं की बैठक में तय हुआ था कि सभी वरिष्ठ नेताओं को 8 टेंपो ट्रैवलर से कार्यक्रम स्थल ले जाया जाएगा।
  • ₹58 हजार में बुक किए गए टेंपो ट्रैवलरः पुलिस के प्रोटोकॉल के तहत भाजपा ने ₹58,000 खर्च कर 8 टेंपो ट्रैवलर बुक किए। सभी वरिष्ठ नेताओं को इन्हीं वाहनों से रवाना किया गया।आरोप है कि रामा मंडी फ्लाईओवर पर तैनात डीएसपी ने तय व्यवस्था के बावजूद टेंपो ट्रैवलर को आगे नहीं जाने दिया।
  • वरिष्ठ नेता पैदल गए, वीआईपी पास फाड़ेः डीएसपी के रवैये के कारण कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और बुजुर्ग नेताओं को करीब 1 किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचना पड़ा। डीएसपी ने वाराणसी ट्रेन के लिए आए वाल्मीकि समाज और धार्मिक संगठनों के कुछ लोगों के वीआईपी पास भी फाड़ दिए।

डीएसपी के खिलाफ तुरंत विभागीय जांच की मांग

अंगुराल ने डीएसपी को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में पंजाब में उनकी सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शीतल अंगुराल ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर और पंजाब के डीजीपी से मांग की है कि संबंधित डीएसपी के खिलाफ तुरंत विभागीय जांच शुरू की जाए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरे पंजाब पुलिस बल की आलोचना नहीं कर रहे हैं, क्योंकि अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर पूरा सहयोग दिया।

PM मोदी की रैली के दौरान लगाए गए पंडाल में एक कुत्ता घुस गया।

PM मोदी की रैली के दौरान लगाए गए पंडाल में एक कुत्ता घुस गया।

रैली के दौरान लगाए गए पंडाल में एक कुत्ता घुसा

जालंधर कैंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान लगाए गए पंडाल में एक कुत्ता घुस गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे बाहर निकाल दिया। कुछ मिनट तक कुत्ता मंच के आसपास घूमता रहा। हालांकि, उस समय प्रधानमंत्री मंच पर मौजूद नहीं थे और भाजपा के जालंधर के नेता, प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित अन्य नेता संबोधित कर रहे थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे सुरक्षा व्यवस्था में चूक से जोड़कर टिप्पणियां कर रहे हैं।

————–

यह खबर भी पढ़ें- पंजाब BJP को PM मोदी ने 8 चुनावी मुद्दे थमाए:हरी पगड़ी का किसान कनेक्शन, संतों के आशीर्वाद से दलित कैसे रिझाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में रैली कर पंजाब BJP को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 8 मुद्दे थमा गए हैं। पीएम ने मंच से कर्ज, ड्रग्स, कमजोर लॉ एंड आर्डर, कर्मचारियों के डीए, महिलाओं को सोशल स्कीम, रोजगार, भ्रष्टाचार और कारोबार के मुद्दे उठाए। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.