IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Modi Stadium

अहमदाबाद59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी।

फाइनल मैच की प्रीव्यू रिपोर्ट

टॉप ट्रेंड

  • पिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने जीतेपिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही जीते हैं। वहीं, 2016 के बाद के सभी फाइनल मैच क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी।
  • 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटीपिछले 18 साल में IPL फाइनल में 200+ का स्कोर चेज नहीं हुआ है, यानी कि 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 दफा 200+ का स्कोर बना है। जो कभी चेज नहीं हुआ।

पिछली भिड़ंत

क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है।

  • 30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की।
  • 24 अप्रैल को बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की।
26 मई को RCB-GT मैच के दौरान विराट कोहली विकेट सेलिब्रेट करते हुए।

26 मई को RCB-GT मैच के दौरान विराट कोहली विकेट सेलिब्रेट करते हुए।

हेड-टु-हेड

पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे

प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है।

प्लेयर्स टु वॉच

गुजरात के टॉप-3 प्लेयर्स

  • शुभमन गिल: क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी भी लगाई है। 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं।
  • साई सुदर्शन: राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए और गिल के साथ 77 गेंद पर 167 रन की शतकीय साझेदारी की। 16 मैच में 710 रन बना चुके हैं।
  • कगिसो रबाडा: मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। इनमें वैभव सूर्यवंशी (96 रन) का विकेट शामिल था।

बेंगलुरु के टॉप-3 प्लेयर्स

  • विराट कोहली: पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस सीजन 600 रन बना चुके हैं। अब तक खेले 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
  • रजत पाटीदार: क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया था। इस सीजन 14 मैचों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे।
  • भुवनेश्वर कुमार: पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। 15 मैचों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे।

इंजरी एंड फिटनेस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 के दौरान मोहम्मद सिराज के कंधे में परेशानी दिखी थी। उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन फाइनल से पहले उनकी फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

पिच एंड वेदर रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। यहां मौजूदा सीजन में 3 बार ही 200 का स्कोर पार हुआ है। ऐसे में गुजरात के गेंदबाज होम कंडीशंस पर बेंगलुरु की बैटर्स की परीक्षा लेंगे। इस मैदान पर दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.