Yuvraj Singh Appointed Delhi Capitals Assistant and Batting Coach

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं।

युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी।

युवराज बोले- कोचिंग को लेकर जुनूनी हूं

युवराज ने नई जिम्मेदारी पर कहा कि सौरव गांगुली के साथ खिलाड़ी के बजाय कोच के रूप में काम करना उनके लिए खास अनुभव होगा। युवराज के मुताबिक, कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वह वास्तव में जुनूनी हैं और वह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।

भारत की दो वर्ल्ड कप जीत में निभाई अहम भूमिका

  • 44 वर्षीय युवराज सिंह ने भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। वह 2007 के ICC टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत के प्रमुख नायकों में शामिल थे।
  • युवराज ने IPL में 132 मैच खेले, जिनमें 2,750 रन बनाए और 36 विकेट लिए। उनकी पहचान आक्रामक बल्लेबाजी, बड़े मैचों में प्रदर्शन और ऑलराउंड क्षमता के लिए रही है।
  • 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। उस समय यह IPL इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी डील थी। उन्होंने उस सीजन फ्रेंचाइजी के लिए सभी 14 मैच खेले। अब करीब 11 साल बाद वह उसी फ्रेंचाइजी में नई भूमिका के साथ लौटेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.