IPL 2026 Playoff Equation | Kolkata Out If Lose; Chennai Must Win All

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के पास आज प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। टीम कोलकाता को हराते ही टेबल टॉपर बन जाएगी। वहीं कोलकाता की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। अगर कोलकाता जीतती है तो उसकी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

पिछले दो दिनों में लखनऊ और मुंबई ने चेन्नई और पंजाब को हराकर उनकी मुश्किले बढ़ा दी है। चेन्नई को बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी। पंजाब को प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। लखनऊ और मुंबई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन…

चेन्नई 3 मैच बाद हारी, छठे स्थान पर पहुंची

चेन्नई को लगातार 3 मैच जीतने के बाद हार मिली। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 पॉइंट्स हैं। लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया। इससे टीम का रन रेट (+0.027) और खराब हो गया और टीम छठे स्थान पर खिसक गई।

चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैचों में हैदराबाद और गुजरात को हराना होगा। दूसरी ओर लखनऊ 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 10वें स्थान पर है। टीम के अगले दो मैच राजस्थान और पंजाब से हैं।

बेंगलुरु मजबूत स्थिति में

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस 16-16 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में हैं। गुजरात अगर आज कोलकाता को हराती है तो पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे दो मैचों में एक जीत चाहिए। टीम को पंजाब और हैदराबाद से खेलना है।

हैदराबाद तीसरे स्थान पर कायम

सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। प्लेऑफ लगभग तय करने के लिए उसे दोनों मैच जीतने होंगे।

पंजाब को दोनों मैच जीतने ही होंगे

13 पॉइंट्स के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। पंजाब को अब बेंगलुरु और लखनऊ के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे।

राजस्थान को एक स्थान का फायदा

चेन्नई की हार से राजस्थान को एक स्थान का फायदा हुआ है। रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपने तीनों मैच जीतने होंगे।

कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें कमजोर

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम अगर गुजरात से हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की राह भी मुश्किल है। टीम के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट (-0.993) सबसे खराब है।

दिल्ली को अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम के मैच कोलकाता और राजस्थान से होने हैं।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स…

सुदर्शन टॉप स्कोरर बनने से 7 रन दूर

लखनऊ-चेन्नई मैच के बाद ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 508 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 12 मैचों में 484 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। आज के मैच में 7 रन बनाते ही सुदर्शन टॉप पर आ जाएंगे।

भुवनेश्वर 22 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर

बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। उनके 12 मैचों में 22 विकेट हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.